DNN सोलन (आदित्य सोफत)
जिला सोलन में कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। बीते दिनों कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डॉजिज लेने के बाद पॉजिटिव आई महिला चिकित्सक में यह स्ट्रेन पाया गया है। उधर, सोमवार को कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव हुए है और पहली बार 171 कोरोना पॉजिटिव मामले सोलन जिला से आए है। सोमवार को सोलन में नए कोविड स्ट्रेन के साथ बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कम्प मच गया है।
बता दें कि सोलन जिला सोलन में बीते दिनों कोविड वैक्सीन की दोनों डॉजिज लगाने के बाद महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महिला का सैम्पल जीनोम जांच के लिए भेजा गया था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोलन में कोरोना वायरस के यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।















