#solan धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘रिकाॅगनिशन आॅफ प्रिआॅर लर्निंग’ कार्यक्रम आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

13 अगस्त। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से आज धर्मपुर विकास खण्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 02 दिवसीय ‘रिकाॅगनिशन ऑफ़  प्रिआॅर लर्निंग’ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने किया।
02 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आहार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में बताया जाएगा।
सुभाष अत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ एवं संतुलित आहार अति आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा इनकी पोषकता की जानकारी आवश्यक है।
उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों को 15 अगस्त तक टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के लाभ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग में लाने का आग्रह किया।
हिमाचल प्रदेश कौशल विाकस निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को ‘कौशल प्रमाण पत्र’ प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील पाल, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आरक्षित गुप्ता, प्रशिक्षक नीता देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

News Archives

Latest News