पंजीकृत मतदाता 14 अगस्त को अपना ई-ईपिक डाउनलोड करें

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

13  अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक पंजीकृत मतदाता एनवीएसपी पोर्टल तथा वोटर हैल्पलाईन मोबाईल एप में पंजीकरण करके अपना ई-ईपिक डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ई-ईपिक की सुविधा 25 जनवरी, 2021 से आरंभ की गयी थी, जिसके माध्यम से प्रत्येक मतदाता अपने मोबाईल से ही अपना मतदाता पहचान डाउनलोड़ कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि यह सुविधा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 में पंजीकृत नए मतदाताओं व उसके उपरांत सम्मिलित मतदाताओं के लिए उपलब्ध है ।
उन्होंने मंडी जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों  में मतदाता  सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021  व उसके बाद में पंजीकृत मतदाताओं से आग्रह किया कि वे उक्त दिनांक व समय पर अपना ई-ईपिक डाउनलोड़ कर लें ।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित बी.एल.ओ. से सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News