SOLAN जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 179 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 179 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने दी। 
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 179 सैंपल में से ईएसआई अस्पताल परवाणु से 26, नागरिक अस्पताल अर्की से 15, नागरिक अस्पताल बद्दी से 74, ईएसआई अस्पताल काठा से 04, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़़ से 50, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 03 तथा नागरिक अस्पताल नालागढ़ से 07 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए सभी 115 सैम्पल की कोरोना संक्रमण जांच की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि होेम क्वारेनटाईन किए गए सभी लोगों को सोशल डिस्टेन्सिग सहित अन्य नियमों का पालना करना आवश्यक है। 

News Archives

Latest News