#solan कैजुअल कलाकारों की स्क्रीनिंग के लिए 06 सितम्बर तक आवेदन आमन्त्रित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

17 अगस्त। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में नैमित्तिक (कैजुअल) आधार पर कलाकारों के लिए 06 सितम्बर, 2021 तक आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि चयनित कलाकारों को कैजुअल आधार पर अनुबन्धित किया जाएगा। कलाकारों को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित दरों पर प्रतिदिन प्रति कार्यक्रम की दर पर भुगतान किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए तथा वह गायन, वादन, नृत्य व नाट्य कला में अनुभवी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवेदक सोलन जिला का ही निवासी होना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उससे सुगमता से सम्पर्क किया जा सके।
प्रवक्ता ने कहा कि यह स्क्रीनिंग प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रचार के लिए फोक मीडिया कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पूर्णतः कैजुअल आधार पर होगी। इसमें पुरूष तथा महिला कलाकार आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक कलाकार अपना आवेदन सादे कागज पर एक पासपोर्ट आकार फोटो सहित शैक्षणिक योग्यता व कला निष्पादन के अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न कर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में 06 सितम्बर 2021 तक भेज सकते हैं।
कलाकरों की स्क्रीनिंग 28 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदक को किराया/भाड़ा व पारिश्रमिक देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220089 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News