SOLAN की बहू ने शिमला में अपने पिता का किया अंतिम संस्कार

Others Shimla
DNN शिमला
सोलन की बहू ने शिमला में अपने पिता का अंतिम संस्कार कर समाज में एक नई मिसाल कायम की है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और उन्होंने फैसला लिया कि वह खुद अपने पिता को मुखाग्नि देगी। इसके लिए उन्हें पति और सास ससुर का भी भरपूर सहयोग मिला।
जानकारी के अनुसार सोलन कल्याण भवन के समीप शांडिल निवास में रहने वाली सूफी भटनागर के पिता एस एम भटनागर 82 निवासी सेक्टर 2 न्यू शिमला का निधन हो गया। वे हिमाचल सचिवालय से अंडर सेक्रेटरी पद से सेवानिवृत्त हुये थे। बेटी सूफी भटनागर ने इकलौती बेटी होने के कारण खुद अपने पिता के अंतिम संस्कार की इच्छा जताई। इस पर उनके पति ध्रुव शांडिल, सास मधु शांडिल और ससुर भूषण शांडिल ने अपनी बहू का हौसला बढ़ाया। इससे सूफी भटनागर ने 5 अगस्त को शिमला में अपने पिता का अंतिम संस्कार पूरे हिन्दू परम्परा से किया और अपने पिता की आस्तियों को लेकर हरिद्वार भी गए है।
सूफी के ससुर भूषण शांडिल ने बताया कि उनकी बहू ने ऐसा करके अन्य के लिये भी एक नजीर पेश की है। पूरा परिवार बहू के साथ है।

News Archives

Latest News