SOLAN शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को काटा

Crime Others Solan

DNN सोलन

शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को काट दिया। शहर के अस्पताल रोड, राजगढ़ रोड व ऑफिसर कॉलोनी रोड में पागल कुत्ते द्वारा लोगों को काटने के मामले सामने आए हैं। कुत्ते द्वारा काटने के बाद अधिकतर लोग अपना इलाज करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचे। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल के नजदीक कुत्ते द्वारा एक व्यक्ति को जब काटा गया तो उसने उस कुत्ते को पकड़ भी लिया और एक बोरी में डालकर लोग उसे पशुपालन विभाग के अस्पताल ले गए लेकिन यहां पर कुत्ते को रखने के लिए पिंजरा न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वार्ड नंबर 9 के मनोनीत पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके घर के नजदीक ही एक व्यक्ति द्वारा पागल कुत्ते को पकड़ लिया गया और उसे बोरी में डालकर पशुपालन विभाग के अस्पताल पहुंचा गया लेकिन वहां पर पिंजरा न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में यह मामला सरकार के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।

News Archives

Latest News