Dnewsnetwork
सोलन सदर थाना के तहत पड़ने वाले सलोगड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला हादसा है। आत्महत्या या हत्या यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव की पहचान होने के बाद ही इस मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ पाएगी। एसपी साईं दत्तातरे वार्मा ने कहा कि पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।














