Dnewsnetwork
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मपुर थाना क्षेत्र में एक महिंद्रा पिकअप वाहन से देसी शराब मार्का पटियाला संतरा की 197 पेटियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान की गई। बरामद शराब में 2,375 बोतलें (अधिये) और 4,900 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने पिकअप चालक पवन कुमार (37) निवासी गांव बड़ोया, डाकघर ईखु, तहसील बद्दी, जिला सोलन से शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिट मांगे, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस थाना धर्मपुर में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकअप वाहन और उसमें लदी शराब को कब्जे में ले लिया है।














