DNN सोलन (श्वेता/झावेंद्र)
सलोगड़ा में भवन निर्माण के दौरान सरकारी सिमेंट का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने 2 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह व्यक्ति सिमेंट कहां से लाया था। किसी ठेकेदार या फिर सरकारी कर्मचारी की मिली भक्त से सिमेंट मौके तक पहुंचा। एएसपी डा. शिव कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सलोगड़ा में एक व्यक्ति के पास सेे भरी हुई 17 सिमेंट की बारियां व 35 खाली कट्टे बरामद किए है। यह व्यक्ति इससे भवन निर्माण कर रहा था। सिमेंट केवल सरकारी निर्माण में प्रयोग लगाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेंद्र निवासी कोटखाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच चल रही है।















