DNN सोलन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की बैठक सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला सोलन में अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई । इसमे सोलन के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल विशेष तौर से उपस्थित रहे ।
बैठक में कांग्रेस के संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किया गया कि सोलन नगर निगम चुनाव में पार्टी के सशक्त उम्मीदवार उतार कर चुनाव में जीत दर्ज करेगी ।
एक अन्य प्रस्ताव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन ने बूथ स्तर की कमेटी को सुदृढ़ बनाने के लिए हर बूथ पर दस सदस्य की कमेटी बनाने का फैसला लिया ।
प्रस्ताव पास किया गया कि बीसीसी क्षेत्रीय स्तर कार्यकर्ताओं की कार्यशालाओं का आयोजन करेगी । बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायतों के चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई । इसमे इन चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की गई ।
बैठक में एक अन्य प्रस्ताव में पार्टी के निर्वाचित पंचायत के प्रधान, उप प्रधान , बीडीसी सदस्य, पंचायत वार्ड सदस्यों का स्वागत किया गया । पार्टी के उन पंचायत प्रत्याशियों की भी सराहना की जिन्होंने चुनाव लड़े व जीत से किन्ही कारण चूक गए ।
बैठक में 15 लोगों ने भाजपा छोड़कर विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल व कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा । विधायक और पार्टी अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने मालाओं के साथ उनका स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल किया ।
अपने सम्बोधन में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने बैठक में उपस्थित नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों और कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई व आजादी के बाद देश का निर्माण करके आम जनता के लिए काम किया । उंन्होने कहा कि आज किसान , आम जनता , मंहगाई जैसी समस्याओं से परेशान हैं ।

बैठक में बीसीसी सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ,महासचिव नरेंद्र कुमार , डीसीसी अध्यक्ष शिव कुमार , महासचिव सुभाष ब्रामणी , पूर्व अध्यक्ष राहुल ठाकुर , प्रदेश सचिव अरुण शर्मा , पूर्व पर्यटन निदेशक सुरेन्द्र सेठी , सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद , कांग्रेसी नेता कुल राकेश पंत , कृष्ण ग्रोवर , रोहित शर्मा , इंद्र पाल राधेश्याम गोयल , युवा शहरी अध्यक्ष पुनीत , पूर्व प्रधान वनिता , प्रतिभा , सत्या परिहार सहित पार्टी के पदाधिकारियों सहित 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
















