DNN सोलन
डा. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय की पी.एच.डी. की छात्रा अपूर्वा साहनी ने प्रबंधन विषय में जूनियर फेलोशिप के लिए यूजीसी नेट पास किया है। इससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इस परीक्षा में करीब 8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। इसमें सोलन जैसे छोटे शहर की अपूर्वा साहनी ने परीक्षा पास करने में कामयाबी हासिल की है। अपू्रवा सोलन के सर्कुलर रोड की रहने वाली है और उनके पिता गिरीश साहनी शहर के व्यवसायी है। अप्रूवा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।















