#shimla सरकार ने बदले पांच एचएएस अधिकारी, कसौली में एसडीएम होंगे डा. संजीव धीमान

Himachal News Kangra Kullu Others Shimla Sirmaur Solan

DNN शिमला ब्यूरो

02 मार्च। प्रदेश सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वर्ष 2011 बैच की एचएएस अतिरिक्त निदेशक मेडिकल काॅलेज चम्बा दीप्ति मंडोत्रा को सहायक सैटलमैंट अधिकारी कुल्लू लगाया गया है। दीप्ति मंडोत्रा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजैक्ट कुल्लू का अतिरिक्त भी दिया गया है। अतिरिक्त निदेशक भाषा संस्कृति एवं कला के तौर पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे 2012 बैच के सुरेश चंद जसवाल को सचिव कम सीईओ हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वैल्फेयर बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार, अतिरिक्त निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति डाॅ. विकास सूद को एसडीएम (सिविल) कंडाघाट लगाया गया है।इसी के साथ सचिव कम सीईओ हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वैल्फेयर बोर्ड के अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो गए हैं। एसडीएम पांवटा साहिब लायक राम वर्मा को सोलन नगर निगम में आयुक्त और एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान को एसडीएम कसौली लगाया है। अब तक एसडीएम कसौली का अतिरिक्त कार्यभार भी संजीव धीमान ही देख रहे थे। इसी के साथ सरकार ने आदेश दिए हैं कि 2017 बैच के आईएएस अधिकारी एवं एसडीएम चम्बा शिवम प्रताप सिंह को मैडीकल कालेज चम्बा के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार देखने को कहा है।

News Archives

Latest News