rashifal

#rashifal राहुल और मंगल मिलकर डाल रहे बड़ा प्रभाव, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Himachal News Others

राशिफल

10 मार्च, बुधवार। आज वृष राशि में राहु और मंगल मिलकर जहां अंगारक योग बना रहे हैं वहीं मकर राशि में चल रहे चंद्रमा गुरु से मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। मकर राशि में आज एक साथ 4 ग्रह बैठे हैं जिनमें गुरु और चंद्रमा के अलावा शनि और बुध शामिल हैं। ग्रहों के इस संयोग से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए भाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल…..

मेष
आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। ज़मीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। सांयकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। देर रात तक पुनः सब सामान्य हो जाएगा।

वृषभ

राशि स्वामी शुक्र दशम भाव में चला गया है, अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। मकर राशि का चंद्रमा नवम भाव में शनि के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्‍न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज संबंधी अत्‍यंत मधुर रहेंगे। सायंकाल से रात्रि पर्यंत यात्रा का योग बन रहा है।

मिथुन

आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझें। इस बात का ध्‍यान अपने व्‍यवहार के साथ ही खान-पान में भी ध्‍यान रखें। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

कर्क
आज आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरूष से भेंट हो सकती है।सिंह
आज आपके अंदर परोपकार एवं दान-पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

कन्या

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें, आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता प्राप्त करेंगे।

तुला
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आप नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आज हो सकता है क‍ि आपके ऊपर क‍िसी बात का आरोप लगे। लेक‍िन आप परेशान न हों कुछ ऐसा होगा क‍ि आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। चोट-चपेट की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक:
आज आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किये गये श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर-सपाटे व मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु

राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति द्वितीय भाव में मकर पर भ्रमण पर हैं। विद्या, बुद्धि-ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।मकर
आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। अतः आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ

आमदनी की बढ़ोत्तरी के लिए किये गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। कर‍ियर में भी आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ म‍िलने का योग है।

मीन
आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्तिभाव पूर्ण रखें।

News Archives

Latest News