गहरी खाई में जा गिरी बस, अभी तक आठ लोगों की मौत की सूचना

Chamba Crime Himachal News Others

DNN चंबा ब्यूरो

10 मार्च। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक निजी बस गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।  मिली जानकारी के मुताबिक चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बोंदेडी तीसा मार्ग पर निजी बस कॉलोनी मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी। अभी तक आठ की मौत हो चुकी है। बस को खाई में गिरते देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया।बीडीओ तीसा महिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक आठ की मौत हो चुकी है। 13 घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।सिविल अस्पताल तीसा में दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीएमओ तीसा डॉ ऋषि पुरी ने बताया कि चार घायलों को सिविल अस्पताल तीसा से मेडिकल कॉलेज चंबा शिफ्ट किया गया है।

Latest News