POLICE ने 24 घंटे में पकड़ा अपहरण का आरोपी

Crime Sirmaur

DNN नाहन

हिमाचल के सिरमौर पुलिस ने एक नाबालिक को भगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र से सामने आए इस मामले में पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग की मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी को उत्तर प्रदेश निवासी बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। शिकायत में मां ने यह आशंका जताई कि उसकी बेटी को वह व्यक्ति कहीं यूपी में न बेच दें । आरोपी युवक मौजूद समय में इस क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी विरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News