DNN नाहन
शिलाई क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए पावटा साहिब अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी कार सवार दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है, घटना रविवार रात करीब 3:00 बजे घटी इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना कारणों की जांच में जुटी हुई है।














