PM नरेंद्र मोदी सितंबर माह में कर सकते है अटल सुरंग का उद्घाटन

Others Shimla

DNN शिमला (सुनील परमार)

पूर्वी लद्दाख की सीमा में चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच सितंबर माह के पहले हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल (रोहतांग) का उद्घाटन करेंगे। 31 अगस्त तक ये टनल बनकर तैयार हो जाएगी। टनल बनने से लेह तक पहुंचने के लिए सेना को 12 महीने आसानी होगी और लाहौल घाटी भी शेष विश्व से जुड़ी रहेगी। 8.8 किलोमीटर की रोहतांग टनल बनने से कोठी से नार्थ पोर्टल तक की 47 किलोमीटर की लंबाई कम हो जाएगी।

यह जानकारी कृषि मंत्री व क़बायली क्षेत्र स्पिति के विधायक डॉ राम लाल मार्कण्डेय ने दी। उन्होंने कहा कि कहा कि इस टनल के बन जाने से देश की सुरक्षा के साथ साथ स्थानीय लोगों व पर्यटन क्षेत्र को भी फ़ायदा होगा। वर्ष भर सेना व लोगों के लिए ये टनल खुली रहेगी ऐसे में बर्फ़बारी के दौरान अब 6 माह बन्द का दंश नही झेलना पड़ता था। कारगिल युद्ध के दौरान रोहतांग से होकर ही सेना ने कूच की थी।

समुद्रतल से करीब साढ़े ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर बन रही विश्व की सबसे लंबी रोहतांग सुरंग लंबे समय के बाद सिंतबर माह में शुरू होने जा रही है। पीरपंजाल की पहाड़ियों को भेदकर बन रही यह सुरंग जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों तथा भारतीय सेना के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

News Archives

Latest News