DNN बददी
आवश्यक रखरखाव व मुर मत के कारण 20 मई रविवार को बददी व आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एसडीओ बददी विनोद कुमार भट्टी ने बताया कि इस पावर कट के कारण पूरा बददी विद्युत उपमंडल, विद्युत उपमंडल मानपुरा व आधा उपमंडल बरोटीवाला बंद रहेगा। इस दौरान साई रोड बददी, डीआईसी, एचपीएसआईडीसी, वर्धमान, थाना, भटौली कलां, हिलटाप एरिया, दवनी, भुडड, मानपुरा, मंधाला, बरोटीवाला, कालुझिंडा, हाऊसिंंग बोर्ड फेस-1,2,3, बसंती बाग व गुल्लरवाला में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।


















