राष्ट्रपति दौरे से पहले एसपी ACTION में 5 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सोलन दौरे से ठीक पहले एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की है। यहां पर तैनात 5 पुलिस कर्मचारी को ड्यूटी से नदारद रहने पर सस्पेंड कर दिया गया है। मधुसूदन के इस एक्षन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई से उन्होंने विभाग में यह संदेश भी दे दिया है, कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और सीधे कार्रवाई होगी। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में 1 हैड कांस्टेबल व 4 कांस्टेबल शामिल है। इन्हें नौणी में गार्द ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

पता चला है कि एसपी ने नौणी का औचक निरीक्षण किया उन्होंने वहां पर गार्द ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी से नदारद पाया और बड़ी कार्रवाई की। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कर्मचारी ड्यूटी से गायब थे। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

 

News Archives

Latest News