OMG 12 घंटे, 3 हादसे 3 की मौत, 1 घायल

Crime Himachal News

डीएनएन नाहन
सिरमौर जिला में करीब 12 घंटों में 3 दर्दनाक हादसों में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पहला हादसा देहरादून-पांवटा साहिब-चंडीगढ़ एनएच-07 पर रविवार रात हुआ। यहां एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में माजरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात जामली निवासी दर्शन सिंह अपनी कार से नाहन की तरफ जा रहा था कि कोलर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को बुरी तरह से टक्कर मार दी। इस हादसे में दर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एबुलेंस की सहायता से घायल को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माजरा पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Second Case

जिले के राजगढ़ इलाके में एक मारूति कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सोलन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम राजगढ़ के उलख के समीप एक मारूति नंबर एचपी16-3400 स्किड होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में टपरोली के कतोगा निवासी 42 वर्षीय देवराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उलख गांव का रहने वाला पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

Third Case

पांवटा साहिब के गोंदपुर में एक साइकिल सवार को टक्कर मार अज्ञात वाहन फरार हो गया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। तीनों मामलों की पुष्टि सिरमौर के एसपी रोहित मालपानी ने की है।

News Archives

Latest News