20 मार्च। नग्गर स्थित वन विभाग विश्राम गृह में 23 मार्च, 2021 को प्रातः 11 बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे तथा लाभार्थियों को सिलाई मशीनें/ उपकरण तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत उपदान रिलीज आदेश प्रदान करेंगे।
यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद ने देते हुए बताया कि इस जागरूकता शिविर में लोगों को विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-2 नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव तथा इससे दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
















