DNN धर्मशाला
आईटीआई शाहपुर में 18 अप्रैल को जानी मानी कंपनी माइक्रो टर्नर लिमिटेड नालागढ़ (सोलन) कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नियमित रूप में नौकरी देगी l 18 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी और चयनित युवाओं का उसी दिन इंटरव्यू होगा l इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच हो इसमें वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और मशीनिस्ट व्यावसायों मैं आईटीआई 2014,2015,2016,2017,2018 से पास आउट कोर्स कर रखा हो l
यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित आईटीआई युवाओं को कंपनी प्रशिक्षुओं को ESI को काट के 8300 रुपए महीना मिलेगा । युवाओं को नीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत रखा जाएगा । अभ्यार्थी प्राइवेट और औद्योगिक संस्थान से पास आउट हुआ होना चाहिए।
उधर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट संतोष नारायण ने बताया की कंपनी युवाओं को यूनिफॉर्म , सेफ्टी जूते, और सब्सिडाइज फूड की सुविधा उपलब्ध करवाएगी । उन्होंने बताया कि इस दिन युवा अपना रिज्यूम ,आधार कार्ड , रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र , बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र , शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से सम्बंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफस अपने साथ लांए ।















