Himachal में फिर लगी बंदिशें स्कूल 22 तक बंद प्रदेश में आने के लिए RT-PCR रिपोर्ट जरूरी

Others Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर बंदिशे लगा दी हैं। प्रदेश के स्कूलों को 22 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। जबकि अब हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों से प्रवेश करने के लिए rt-pcr रिपोर्ट या फिर कोविड 19 की दोनों डोज का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है ।

 

इसके अलावा बसों को भी अब दोबारा से 50% ऑक्युपेंसी के साथ ही चलने की अनुमति होगी। मंगलवार को हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके अलावा अध्यापक पात्रता परीक्षा टेट की वैधता अजीवन की गई ।

News Archives

Latest News