DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फिर से कोरोना पॉजिटिव आए हैं । पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज चंडीगढ़ हुआ था । गत 3 मार्च को उन्हें कोरोना का पहला टीका लगा था। उपचाराधीन वीरभद्र सिंह की तबियत पिछले लम्बे समय से ठीक नहीं चल रही है और अब वे फिर से कोरोना पॉजिटिव आए हैं । फ़िलहाल वह IGMC शिमला में दाखिल है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।














