DIET में मनाया गया विश्व दिव्यांगता दिवस

Education Solan

DNN सोलन (श्वेता)
डाइट सोलन में विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इसमें सोलन जिला के 70 दिव्यांग बच्चों व अभिभावको ने भाग लिया।  इस मौके पर एडीएम सोलन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहित बंसल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  व दिव्यांग बच्चों के लिये कार्यक्रम मेें चित्रकला, बिंदी व म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।   इस मौके पर बोलते हुए एडीएम विवेक चंदेल ने कहा कि दिव्यांग समाज का एक अभिन्न हिस्सा है, और इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है जिसका उन्हें भरपूर लाभ लेना चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांग के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की ताकि उनका लाभ आगामी समय में यह दिव्यांग उठा सकें। इस मौके पर डाइट सोलन में इस मौके पर डाइट इस मौके पर ललिता शर्मा डॉ रामगोपाल शर्मा डॉक्टर बीएस नेगी समेत अन्य अध्यापक वर्ग मौजूद रहे।

 

 

 

 

News Archives

Latest News