CM ने की PM से मुलाकात, जानिए क्या हुई हिमाचल को लेकर बात

Himachal News National/International Politics
DNN नई दिल्ली
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री के नवम्बर माह में हिमाचल प्रदेश के आगमन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय सरकार द्वारा सहायता प्राप्त विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा तथा प्रधानमंत्री से लम्बित विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति तथा राज्य सरकार को उदार सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने राज्य को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

News Archives

Latest News