परवाणू व धर्मपुर पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचे आरोपी

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस ने नशे के सेवन करने वालों व तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अलग अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परवाणु में पुलिस ने दो लोगों से करीब 37.86 ग्राम और धर्मपुर पुलिस ने 14.46 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस के मुताबिक परवाणु पुलिस ने गश्त के दौरान परवाणु लिंक रोड़ से सेब मंडी की तरफ से पैदल आ रहे 2 लोगों देवी राम निवासी परवाणु से 28.25 ग्राम और शशि कुमार निवासी परवाणू से 09.61 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जबकि धर्मपुर पुलिस ने सुबाथू संपर्क मार्ग में फारेलन के ऊपर बने पुल से पैदल आ रहें व्यक्ति दीपक कुमार उर्फ हन्नी निवासी धर्मपुर से करीब 14.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News