DNN कंडाघाट
सोलन में अभी एटीएम कार्ड को शातिरों द्वारा बदलने के बाद लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि जिला के कंडाघाट में चोरों ने एटीएम मशीन को काटकर उसके अंदर से करीब साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर डाला। घटना स्थल का दौरा डीआईजी आसिफ जलाल ने भी किया। पुलिस के अनुसार वाकनाघाट में बीती रात अज्ञात लोगों ने एसबीआई का एटीएम को काटकर उसमें मौजूद करीब साढ़े 3 लाख रुपए की नकदी उड़ा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में पता चला है कि चोरों ने पहले एटीएम में लगे कैमरों में स्प्रे की ताकि उसकी हरकत कैमरे में कैद न हो सके। इसके बाद उन्होंने मशीन को काटकर उससे नकदी चुराई।















