सराहां (सुरेश कुमार)
प्रदेश सरकार ने बजट में पुरानी योजनाओं को पोलिश करके जनता के समक्ष रख दिया है। जयराम सरकार ने केवल अंको का मायाजाल घड़ कर जनता के गले मे पिरोहने का प्रयास किया है ये बात कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व विस् अध्यक्ष गंगूराम मुसाफ़िर ने सराहां में जारी एक बयान में कहीं। मुसाफ़िर ने कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी कर जनता को बेवकूफ बनाती है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदेश में 65 हजार करोड़ से बनने वाले एनएच पर कोई बात नही हुई। स्कूली बच्चों को मिलने वाली वर्दी, लेपटॉप पर सरकार के बजट में कोई प्रावधान नही दिखाई दिया। मुसाफ़िर ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि बजट में 7 हजार करोड़ का घाटा दर्शाया गया है जबकि 5 हजार करोड़ कर्ज लेकर घोषणाओं को पूरा करने का प्रयार करने को कहा गया है। मुसाफ़िर ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि प्रदेश को कर्ज मुक्त किया जाएगा बल्कि 2019 -20 में सरकार को 10 हजार करोड़ कर्ज उठाना पड़ेगा व कर्ज 55 हजार करोड़ से अधिक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट में गांव, किसानों,गरीबों के लिए कुछ नही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए बजट में कोई चर्चा नही की गई।उन्होंने कहा कि पँचायत प्रतिनिधियों का मानदेह ओर बढ़ना चाहिए था। हालांकि बजट टेक्स फ्री है लेकिन घाटा कैसे पूरा होगा इसका कोई उल्लेख नही है। मुसाफ़िर ने साफ शब्दों में कहा कि जुमलेबाज सरकार का जनता को भर्मित करने वाला बजट जुमला ही है।















