#BBN में बिना मास्क के बाहर घूम रहे 27 लोगों के चालान

Baddi Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी (श्वेता भरद्वाज)

4 अप्रैल। कोरोना वायरस के प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन बार बार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सार्वजानिक स्थानों पर मास्क पहहने की अपील कर रहा है लेकिन फिर भी लोग कोविड नियमों को लेकर ढील बरत रहे है। ऐसे ही लोगों पर बद्दी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बिना मास्क के बाहर घूम (सार्वजानिक स्थानों) रहे 27 लोगों के चालान कर मौके पर 13,500 रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं यातायात नियमों कि धज्जियां उड़ा रहे लोगों के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 196 चालान कर 42,900 रुपए जुर्माना वसूला है। इसके आलावा बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करने वालो के खिलाफ माइनिंग अधिनियाम के तहत कार्रवाई करते हुए 02 चालान कर 35,000 रुपए जुर्माना वसूला है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालो के कोटपा अधिनियाम के तहत 04 कर 400 रूपए जुर्माना वसूला है।

News Archives

Latest News