Arki उपचुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बोले संजय दत्त

Arki Himachal News Politics Solan

DNN अर्की

5 अगस्त-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज अर्की में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यहां होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत पार्टी की चुनाव तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इस क्षेत्र के उनके अधूरे सपनो को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह का एक विशेष और अहम योगदान है,जिसे कभी नही भुलाया जा सकता।
संजय दत्त ने कहा कि इस क्षेत्र में वीरभद्र सिंह के उत्तराधिकारी के तौर पर जिस भी पार्टी प्रत्याशी को आलाकमान चुनाव मैदान में उतारता है, उसकी जीत के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चूंकि यह उप चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है, इसलिए इसकी प्रतिष्ठा बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पार्टी की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया, उसे हमें बरकरार रखना है। यही उनके लिये कांग्रेस और इस क्षेत्र के लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
दत्त ने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। किसान तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है। सरकार राजनेताओं, प्रेस बंधुओ,अधिकारियों यहां तक कि जजों के फोन टेप करवा कर उनकी जासूसी कर रही है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था व लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और उन्होंने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे चारों उपचुनाव कांग्रेस को जीतने है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी शानदार जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार,कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी,सचिव प्रभारी प्रदीप वर्मा, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, राजेंद्र ठाकुर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर चंद पाल,सोमा कौंडल,नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता,निर्मला देवी,डॉ.मस्त राम शर्मा, के अतिरिक्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई,कांग्रेस के पंचायत प्रधान, पार्टी के कई अन्य नेता व सेंकडो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

News Archives

Latest News