DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
जिला सोलन के अर्की में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है इनमें से एक पहले से ही संक्रमित व्यक्ति का बेटा है, जबकि अन्य दो पति-पत्नी है, जोकि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनके गुप्ता ने की है। यह दोनों बीते दिनों दिल्ली से लौटे थे और इन्हे स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत क्वारन टाइन किया गया था। इन तीन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला में कोरोना पॉजिटिव मामले का आंकड़ा 120 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि और कि ब्लॉक में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अभी भी जिला में कोरोना वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि इनके सैम्पल रविवार को जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान भेजे गए थे, जहां से इन व्यक्तियों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को पहुंच गई है और यह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।















