DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
सोलन शहर के सपरून में फोरलेन बनाने को लेकर पैदा असमंजस पर पूर्ण विराम लग गया है। सपरून में प्रस्तावित ब्रिज की प्रपोजल में एक बार फिर से संशोधन कर अब यहां पर अंडर पास ब्रिज की जगह ओवर पास ब्रिज का निर्माण होगा। इसके लिए फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा कवायद शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इस बात को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। इन दिनों यहां पर पहाड़ी की कटिंग की जा रही है, जबकि पेड़ों को काटने का कार्य पूरा हो चूका है। ओवर पास ब्रिज निर्माण के लिए फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा कार्य तीन चरणों में वर्गीकृत किया है, जिसमें प्रथम चरण में पहाड़ी की कटिंग करने का कार्य बीते दिनों से शुरू कर दिया है। इसके पश्चात सड़क का लेबल करना व ओवर पास ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
गौरतलब हो कि सोलन के सपरून में ओवर पास ब्रिज बनाया जाना है। हालांकि, यहां पर टनल का निर्माण किया जा रहा था लेकिन इस जगह पर में जमीन का स्टेटा ठीक न होने व हाइट कम होने के चलते यहां पर टनल का निर्माण नहीं किया जा सका। इस कारण यहां पर अंडर पास ब्रिज के पैमाइश किया गया और कंपनी द्वारा अंडर पास ब्रिज बनाने की प्रोजल दी गई। अब इस प्रपोजल में ओर संशोधन किया गया है। यही नहीं ओवर पास ब्रिज बनाने के लिए पैमाइश के पश्चात रूपरेखा भी तैयार कर ली गई जिसके आधार पर कंपनी वर्तमान में कार्य कर रहे है। इससे पहले पंजाब, दिल्ली व अन्य राज्यों में अंडर पास ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसी तर्ज पर अब सोलन में ओवर पास ब्रिज बनेगा। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक चरण में फोरलेन का कार्य चल हुआ है। नेशनल हाई-वे पर परवाणू से सोलन(चंबाघाट) तक अधिकतर जगह फोरलेन बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस दौरान परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक कुमारहट्टी में फ्लाईओवर, सनवारा में रेल ओवरब्रिज व कुमारहट्टी के समीप से शमलेच तक 924 मीटर लंबी टनल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब सोलन में अंडर पास ब्रिज बनाने की कार्य शुरू हो गया है। जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंदर सिंह का कहना है कि ओवर पास ब्रिज बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को तीन भागों में बांटा गया है। इसमे पहले चरण में कार्य शुरू हो गया है। ले- आउट भी तैयार किया गया है जिसमे कुछ बदलाव हो सकते है।
इस प्रकार का होगा ले-आउट
सोलन में बनने वाले ओवर पास ब्रिज का एक ले-आउट तैयार किया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस ले-आउट में कुछ बदलाव हो सकते है। परन्तु वर्तमान स्थिति के अनुसार शिमला व शहर में प्रवेश होने वाले वाहन ओवर पास ब्रिज के जरिए ही आएंगे और शहर में प्रवेश के लिए ओवर हेड ब्रिज से ही सर्विस लेन दी जाएगी।















