राशिफल : कर्क राशि वाले अपने काम करने के तरीको को बदलें

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 29नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-14 गते
चान्द्रमास-मार्गशीर्ष
पक्ष — कृष्णपक्ष
* वार-् गुरूवार
तिथि – सप्तमी तिथि 18:46तक
नक्षत्र–मघा नक्षत्र 29 : 21 मिनट तक तत्पश्चात पूफा.
योग-ऐन्द्रयोग 13:02तक
करण– विष्टि
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:02
सूर्यास्त —17:16पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – सिह राशि
29नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल.13:27से 14:46तक
विशेष–आज भैरव जयन्ति है
🌹राशिफल🌹
मेष राशि: निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम जरुर रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि: घर गृहस्ती की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि: दुसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशचर्यजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
कर्क राशि: अपने काम करने के तरीको को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह राशि: दिन उपयुक्त है, दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है। आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या राशि: आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
तुला राशि: क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहोल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका ना करें।
वृश्चिक राशि: अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु राशि: व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
मकर राशि: दुसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कुंभ राशि: अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन राशि: पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषकर्ता-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919

News Archives

Latest News