कार में शिमला जा रहे हरियाणा के 2 लोग, रास्ते में हो गया हादसा

Crime Solan

DNN सोलन
शिमला जा रहे हरियाणा के 2 लोग कार खाई में गिरने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का उपचार सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में किया गया। पुलिस के अनुसार कार में सवार होकर हरियाणा के 2 व्यक्ति शिमला जा रहे थे। इसी दौरान अचानक से कार बु्ररी के नजदीक खाई में गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में मोनू व रितेश निवासी अम्बाला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News