कंडाघाट में निर्माणाधीन भवन से मोटर और तारें चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Crime Solan

Dnewsnetwork

कंडाघाट पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार कथेड, सोलन निवासी विकास ठाकुर ने 28 अक्टूबर को पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कंडाघाट बाजार के समीप उनकी निर्माणाधीन साइट की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति मोटर और तारें चोरी करके ले जा रहा था। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों की सहायता से चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी अंशुल ठाकुर (27) निवासी गांव एवं डाकघर नारग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

Latest News