DNN आनी (चमन)
आनी उपमण्डल की विवेकानंद पब्लिक स्कूल च्वाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया । समाज सेवी रामकृष्ण ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में समाज सेवक श्याम ठाकुर,लोतम राम ठाकुर और बीर सिंह ने भी शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय शर्मा ने टोपी व मफ़लर पहनकर मुख्यातिथि का सम्मान किया । स्कूल के छात्र –छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कियेे । सरस्वती वंदना , स्वागत गीत ,एकलगान, समूह गान, पंजाबी नृत्य पेश कर सबको तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। नन्हें मुन्हें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांधा । वहीँ खूबसूरत नाटी के माध्यम से बेटी बचाओ और पुरातन संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया गया ।
विद्यालय मुख्याध्यापक संजय शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें भी दी। मुख्यातिथि रामकृष्ण ठाकुरने अपने संबोन्धन मे कहा कि विद्यालय ने शिक्षा,खेल,संस्कृति समेत अन्य क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन किया है । उन्होंने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें संस्कारवान शिक्षा ग्रहण करते हुए जीवन मे आगे बढ़ने की सलाह दी । इस दौरान शिक्षा ,खेल ,संस्कृति ,संगीत समेत अन्य कई क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया । दिव्यांश कायथ को बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से नवाज़ा गया ।















