राशिफल : किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता

Crime Sirmaur

भारतीय पंचांग 15 नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
सौरमास–कार्तिक
प्रविष्ठा–30 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — शुक्लपक्ष
* वार-् गुरूवार
तिथि –सप्तमी तिथि 7:05 तक तत्पश्चात अष्टमी तिथि
नक्षत्र–श्रवण 8:45 तक तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र
योग- वृद्धि
करण– वाणिज्य
पंचक प्रारंभ 15 नवंबर से 20 नवंबर तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:55
सूर्यास्त —17:22पर
सूर्य राशि -तुला
चंद्र राशि -मकर22:16तक तत्पश्चात कुंभ राशि
15नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल. 13:26 से 14:46 तक
🌹राशिफल🌹
मेष :- आज के दिन आपको पेट से संबंधित पेरशानी का सामना करना पड़ सकता है साथ ही इस समय में आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बाकी आज का दिन हर तरह से उत्तम है।
वृष :- आज किसी से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप को मित्रो से अच्छा सहयोग मिलेगा।
मिथुन :- आज आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। लेकिन यह आप को भारी पड़ सकता है, अत: आप जो भी काम करे बड़ो की सलाह से करे। आज के दिन आपको घर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क :- आज के दिन आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। इस समय में आपको लाभदायक फल प्राप्त होंगे। आज के दिन मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह :- आप किसी भी मित्र-रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन मे जा सकते है। आज के दिन हर तरह से उत्तम है बस इस समय में आपके लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। काम-काज के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा l
कन्या :- आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। आज के दिन आपको परिवार से मिलने वाले सुख में कमी बन सकती है।
तुला :- आज के दिन आपके यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज के दिन आपको या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय मे किसी से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं l
वृश्चिक :- संपत्ति प्राप्ति और यात्रा-प्रवास के योग हैं। शत्रु आपके आगे शीष झुकाएंगे। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मुद्दों के सुखद परिणाम आएंगे। सांसारिक सुखों की इच्छा रखेंगे। हर तरह से आज का दिन उत्तम है।
धनु :- बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। संतान के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। दुश्मनों के सामने टिक पाना आपके लिए कठिन हो जाएगा। प्रत्येक निर्णय खूब सोचकर लेंगे। मामा आपके लिए कष्टकारी हो सकते है।
मकर :- कोई कुटिल व्यक्ति आपके साथ दगा कर सकता है। अपच और पेट के रोग आपकी तबीयत बिगाड़ सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश के अचछे योग है। नौकरी-बिजनेस में सफलता मिलेगी।
कुंभ :- प्रेम संबंधों में घनिष्टता बढ़ेगी। कलात्मक अंदाज में प्रेम की अभिव्यक्ति करेंगे। नए संबंध की शुरुआत हेतु अनुकूल समय है। महिला जातक सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद करेंगी। आज अनावश्यक खर्च होने की संभावना है।
मीन :- आप बैंक व फाइनेंस से संबंधित कार्य अच्छे तरीके से संपन्न करेंगे। इस बीच शत्रु और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पार्टनरशिप के धंधे से लाभ । आज कामेच्छाओ पर नियंत्रण करें । भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। थोड़ा आज सुस्ती का अनुभव करेंगे।

चार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य संपर्क सूत्र 94184 96281

News Archives