-बी.फार्मेसी की छात्राओं साक्षी और सारिका ने 9.45 एसजीपीए के साथ हासिल किया छठा स्थान
Dnewsnetwork
सोलन। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) के परीक्षा परिणाम में एलआर इंस्टीट्यूट्स ऑफ फार्मेसी, सोलन की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। बी.फार्मेसी चतुर्थ वर्ष की छात्राओं साक्षी एवं सारिका ने 9.45 एसजीपीए प्राप्त कर एचपीटीयू की शीर्ष 10 सूची में छठा स्थान हासिल किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। वहीं, इस सफलता में संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन और शैक्षणिक प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एमडी डॉ. शचि सिंह, निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पी.पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। संस्थान प्रबंधन ने कहा कि एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। छात्राओं की यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को भी प्रदर्शित करती है।














