DNN मंडी
जिला में नशाखोरी व मादक पदार्थां के सेवन को रोकने के लिए आज प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने उपायुक्त मंडी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ यहां विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिला में शीघ्र अति शीघ्र नशा निवारण केंद्र आरम्भ किया जाए और नशा करने वाले लोगों की अधिक से अधिक कान्सलिंग की जाए ताकि युवा वर्ग को नशे सेवन से रोका जा सके। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा वर्ग में मादक पदार्थो के बढ़ते सेवन को देखते हुए जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिला के दुर्गम क्षेत्रों में मोबाईल मेडीकेयर युनिट को आरम्भ किया जाएगा जो युवा वर्ग को मादक पदार्थो के सेवन करने से रोकने के लिए उनकी कान्सलिंग करने के अतिरिक्त सम्बल योजना के तहत बजुर्गो की घरद्वार पर ही स्वास्थ्य जांच करने के लिए सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मोबाईल मेडीकेयर युनिट के संचालन के लिए दो नये वाहन खरीदे जाएंगे जिसमें एक डाक्टर, एक लेबोट्री टेकनिश्यिन, एक एटेंण्डेंट को नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आरके बंसल, जिला रैडक्रास सोसाईटी के सचिव ओपी भाटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।















