कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रही है-रामकुमार

Baddi + Doon Others

Dnewsnetwork

दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज दून कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दून विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी ग्राम पंचायतों से कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसेवा दोनों को समान प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र में विभिन्न विभागों के कार्यालय खोलने, जनसुविधाओं का विस्तार करने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी आवश्यकता के अनुरूप नए कार्यालयों एवं जनहित से जुड़ी सुविधाओं को स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और पंचायत का संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल, बिजली तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे तथा नियमित बैठकों, जनसंवाद कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दून विधानसभा क्षेत्र को संगठनात्मक दृष्टि से छह जोन में विभाजित किया जाएगा। इनमें चंडी जोन, पट्टा जोन, कुठाड़ जोन, बद्दी जोन, बरोटीवाला जोन तथा मानपुरा जोन शामिल हैं। प्रत्येक जोन में समय-समय पर अलग-अलग बैठकें आयोजित कर संगठन की मजबूती, विकासात्मक मुद्दों, जनसमस्याओं तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के उपरांत विधायक रामकुमार चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बद्दी स्थित हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराम की आरती में भाग लिया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रैली निकाली। रैली के माध्यम से एसडीएम कार्यालय, बद्दी पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपमंडलाधिकारी बद्दी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया गया। इनमें छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन, एमएसपी एवं एथेनॉल से जुड़े विषय, बढ़ती महंगाई तथा अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, गौ सेवा आयोग के राज्य उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, ग्राम पंचायत गुरुमाजरा के प्रधान गुरमेल सिंह काला, मंधाला पंचायत के पति प्रधान मुनीश, ग्राम पंचायत घरेड़ के उपप्रधान काला सिंह, पूर्व प्रधान प्रेमचंद, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पूर्व प्रधान हंसराज, ग्राम पंचायत सुनेड़ के पूर्व पति प्रधान मेहरचंद, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, अच्छरपाल कौशल, पूर्व उपप्रधान आशीष (सोनू), बीडीसी सदस्य इकबाल, बीडीसी सदस्य सूचा सिंह, बीडीसी सदस्य रवि, ग्राम पंचायत नाली के उपप्रधान भूप सिंह, ग्राम पंचायत सौरी के उपप्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत गोयला के उपप्रधान गुरदेव, ग्राम पंचायत बावासनी के उपप्रधान जस्सी, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पूर्व उपप्रधान सोनू, मीडिया प्रभारी गोल्डी, वरुण, सेवादल टीम के सुरिंदर, ग्राम पंचायत नलका के पूर्व प्रधान प्रेम, जिला कांग्रेस सचिव इंदर सैन, ग्राम पंचायत बधालग के पूर्व उपप्रधान मोहिंदर ठाकुर, पूर्व बीसीसी अध्यक्ष दयाराम एवं राम प्रकाश, प्रदेश महासचिव (दून) चंद्रशेखर, ग्राम पंचायत नंदपुर के पूर्व प्रधान मस्त मोहम्मद, पूर्व उपप्रधान काला राम, ग्राम पंचायत पट्टा के पूर्व प्रधान लक्की तथा ग्राम पंचायत पट्टा के पूर्व उपप्रधान नेक राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News