दून में कांग्रेस को झटका, नप बददी उपाध्यक्ष पर बीजेपी काबिज

Baddi + Doon Politics

DNN बद्दी
नगर परिषद बददी के 18 साल के इतिहास में पहली बार बडा बदलाव हुआ है। पहली बार नगर परिषद में एक बडे पद पर भाजपा काबिज हुई जबकि आज से पहली बार यह दोनो पद कांग्रेस के पास ही रहे हैं। भाजपा की सुषमा कुंडलस को उपाध्यक्ष पद की ताज सर्वस मति से मिला है। अब कांग्रेस के एक पार्षद के अचानक पाला बदलने पर बाजी भाजपा के हाथ लगी है और कांग्रेस को मुंह की खानी पडी है। कांग्रेस की उपाध्यक्ष मोनिका द्वारा इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। सोमवार को चुनाव रखा गया थ तो वहां कोई पार्षद नहीं पहुंचा तो मंगलवार को चुनाव रखे गए थे। नालागढ़ में आज चुनाव की प्रक्रिया एसडीएम प्रशांत देष्टा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। इसी बीच भाजपा के चारों पार्षद व कांग्रेस का एक बागी पार्षद एक ही वाहन से उतरा तो नप अध्यक्ष व उनकी टीम का माथा ठनक गया। हालांकि उनको पहले ही पता लग चुका था कि वार्ड तीन का पार्षद नरेंद्र कुमार उर्फ दीपा एक दो दिन से गायब है और उसका फोन बंद है तो उनको खतरे का अंदेशा हो चुका था। सभागार में चारों भाजपा पार्षद संदीप कुमार सचदेवा, सुषमा कुंडलस, माया देवी व निर्मला ठाकुर तथा बागी पार्षद एक ही पंक्ति में बैठ गए तो सामने नप प्रधान मदन लाल, पार्षद बंत सिंह, मोनिका व सतबीर कौर बैठे थे। उसके बाद भाजपा की सुषमा कुंडलस ने वाईस चेयरमैन पद के लिए पर्चा भरा तो कांग्रेस गुट की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई।

हताश कांग्रेस ने नहीं भरा पर्चा
इसके बाद जब कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरने की बात आई तो कांग्रेस के प्रदेश सदस्य व नप के मौजूदा अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामकुमार के भाई मदन लाल ने अपने पार्षदों के साथ मंत्रणा की। जब उनको लगा कि हम बहुमत के नंबर से एक अंक की दूरी पर है तो उन्होने पर्चा भरने से गुरेज किया क्योंकि उनको सामने 5-4 से अपनी हार स्पष्ट दिख रही थी।

पंजाब में रहे दो दिन भाजपा पार्षद व बागी
शनिवार को दोनो दलों की अलग अलग बैठकें हुई तो वार्ड 3 के पार्षद नरेंद्र दीपा ने कांग्रेस की बैठक में भाग लिया। उस बैठक में हुए कुछ निर्णयों से वह खफा दिखे तो उन्होने शाम को विश्व की सबसे बडी कही जाने वाली राजनीतिक पार्टी का दामन थाम लिया। उसके बाद से वह तीन दिन तक भाजपा के चार पार्षदों के साथ पंजाब के तीर्थ स्थलों का भ्रमणक करते रहे। बाद में नालागढ़ से विजयी जलूस बागी पार्षद जिन्होने अब भगवा दामन थाम लिया है के घर पहुंचा जहां गांववालों ने उनका तथा समस्त भाजपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

News Archives

Latest News