DNN बददी
भोजिया विद्यापीठ बददी ने दीपावली मेले के अवास पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें बच्चों के साथ साथ अभिभावकों ने भी बढ चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए लालटेन, दिए तथा कई प्रकार की सजावट का सामान लगाया गया। बच्चों के माता पिता ने प्रदर्शनी में आकर इस मौके को खास व यादगार बना दिया। हाल ही में भोजिया विद्यापीठ स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिली है। गु्रप के सचिव विक्रम भोजिया व प्राचार्य गौरी चडढा ने संदेश दिया कि हमें दीपावली का त्यौहार बहुत ही सावधानी से मनाना चाहिए और वंचित और पिछडे समाज को भी इस अवसर पर शामिल करना चाहिए ताकि वो भी स्वयं को समाज का हिस्सा महसूस कर सके। उन्होने बच्चों से इको फ्रेंडली दीवाली मनाने का आहवान सभी से किया।















