DNN सोलन
जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय सोलन में 5 नवम्बर, 2018 को धनवंतरी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. दिवाकर वर्मा ने दी।
डाॅ. दिवाकर वर्मा ने कहा कि यह शिविर प्रातः 9.30 बजे से सांय 4.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच के लिए मधुमेह विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने सोलन ज़िला के वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया कि वे 5 नवंबर को इस निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का लाभ उठाएं।















