आउटर सराज निरमंड में खुले सेब शीत भंडार और मिट्टी जांच केंद्र

Kullu
DNN आनी (चमन शर्मा)
बागीपुल में आयोजित एकदिवसीय जनमंच कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ इकाई निरमंड के कार्यकर्ताओं द्वारा उद्योग व तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर जी से आउटर सराज निरमंड में सेब शीत भंडार और मिट्टी जांच केंद्र बनाने की मांग की। क्योंकि किसान भाइयों को अपनी मिट्टी की जांच के लिए बजौरा कुल्लू, मशोबरा शिमला का रुख करना पड़ता है। वैसे तो विभाग द्वारा भी  भूमि परीक्षण के लिए मिट्टी के सैंपल भेजे जाते हैं लेकिन यदि प्राथमिकता के आधार पर सरकार प्रयोगशाला स्वीकृत करें तो किसान भाई इससे लाभान्वित होंगे। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष हीरालाल राणा ने कहा कि उपमंडल आनी, उपमंडल रामपुर, उपमंडल कुमारसैन और जिला किन्नौर अधिकतर फल उत्पादक क्षेत्र हैं।  सेब जब अगस्त में मार्केट में पहुंचता है तो रेट कम होने से किसानों को निराशा का मुंह देखना पड़ता है । यदि सेब के भंडारण हेतु सरकार उचित व्यवस्था करें तो इस  हानि से निपटा जा सकता। समस्त कार्यकर्ताओं ने इस सुविधा के जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि किसान भाई इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा सके। इस दौरान किसान संघ  के जिला मंत्री चेत राम, खंड अध्यक्ष हीरालाल राणा, खंड सचिव नानक चंद, उपाध्यक्ष बुधराम, मीडिया प्रभारी लीला चंद जोशी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

News Archives

Latest News