सोलन में चिट्टे, गांजे व अफीम के साथ 1 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन, 21 जून

सोलन पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को चिट्टे, अफीम व गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ए.एस.पी. योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस की एसआईयू की टीम जौणाजी रोड़ पर मौजूद थी तो चैकिंग के दौरान एक गाड़ी न केचालक विजय कुमार निवासी सोलन के कब्जेसे 01.56 ग्राम चिट्टा, 01.42 ग्राम अफीम व 13.97 ग्राम गांजा पाउच सहित बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

News Archives

Latest News