अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Crime Una

DNN ऊना। सोमवार रात को बड़ूही और दिलवां के बीच अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण के तौर पर हुई है । मृतक 20 वर्षाें के बड़ूही में ही रहकर काम करता था। शव का अंतिम संस्कार बड़ूही व्यापार मंडल ने करवाया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात को कृष्ण दिलवां और बड़ूही के बीच मार्ग पर जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। रास्ते पर मौजूद असमाइल मोहम्मद निवासी बड़ूही ने इसकी सूचना जोल पुलिस को दी। पुलिस के सहयोग से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया। बड़ूही व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और सचिव विजय कपिला ने बताया कि कृष्ण लंबे समय से बड़ूही बाजार में कबाड़ का काम कर रहा था। इसकी मृत्यु पर बड़ूही व्यापार मंडल ने दुख प्रकट किया है। बड़ूही व्यापार मंडल के सभी सदस्यों और दुकानदारों ने मिलकर कृष्ण का अंतिम संस्कार किया। जोल पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर बड़ूही व्यापार मंडल को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।

News Archives

Latest News