परमार के कारण ही बची हिमाचल की जमीनें

Politics Shimla

 

DNN शिमला (रमेश वर्मा)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने राज्य की नींव रखी। उनके लाए एचपी लैंड टेंडेंसी एक्ट के कारण ही हिमाचल की जमीनें नीलाम होने से बची हैं। सुक्खू व मुसाफिर शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में परमार की 112 वीं जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित करने के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। चूंकि पूर्व भाजपा सरकारों के दौरान हिमाचल ऑन सेल के आरोप लग चुके हैं। परमार के हिमाचल को बसाने में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बनाए कड़े नियमों से ही प्रदेश बचा हुआ है। पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि वाईएस परमार ने पहला बजट 1951.52 में 50 लाख रुपए का पेश किया था और उनकी पंचवर्षीय योजना 6 करोड़ रुपये की थी। उन्होंने हिमाचल के विकास को नई दिशा दी।

News Archives

Latest News