सोलन : चोरी के मामले में 2 लोग गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिले की धर्मपुर पुलिस ने चोरी के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अमित जैन निवासी धर्मपुर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका होटल श्री वासू भसीन के मकान के साथ स्थित है तथा इस मकान की चाबी उसके पास ही रखी हुई है। शनिवार को उसने देखा कि मकान की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है तथा मकान से गीजर, गैस सिलैंडर, एलईडी, पंखे व ओवन किसी ने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इस दौरान 2 आरोपियों पारस व राहुल निवासी धर्मपुर को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

News Archives

Latest News